Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस के तार अब पंजाब के पटियाला से जुड़े ,21 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी जसकरन सिंह गिरफ्तार - The Indian Exposure

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस के तार अब पंजाब के पटियाला से जुड़े ,21 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी जसकरन सिंह गिरफ्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस के तार अब पंजाब के पटियाला से जुड़े हैं। लुधियाना पुलिस नाभा के गांव समशपुर के रहने वाले 21 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी जसकरन सिंह उर्फ कर्ण को गिरफ्तार करके ले गई है। जसकरन सिंह पर आरोप है कि मूसेवाला के कत्ल केस के लिए हथियार उसी ने सप्लाई किए थे। वहीं कबड्डी खिलाड़ी के माता-पिता ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर साजिश के तहत फंसाने के आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल हथियार कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने जसकरन सिंह उर्फ कर्ण को भेजे थे। कर्ण ने यह हथियार आगे बलदेव चौधरी उर्फ बल्लू को सप्लाई किए थे। बताया जा रहा है कि कर्ण ने मार्च माह में बलदेव चौधरी उर्फ बल्लू को दो हथियार दिए थे।

लुधियाना पुलिस ने मूसेवाला कत्ल मामले में उनके बेटे को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका गोल्डी बराड़ के साथ किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं था। उनके बेटे ने कभी भी गोल्डी बराड़ से फोन पर बात तक नहीं की।

साथ ही कहा कि पुलिस की ओर से उनके बेटे कर्ण को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। पुलिस को चाहिए कि जो असली आरोपी हैं, उनको गिरफ्तार करे। माता-पिता ने कहा कि अगर हथियारों के सप्लाई जैसी कोई बात होती, तो उनका जरूर पता लगता। जब मूसेवाला का कत्ल हुआ, तब भी उनका बेटा घर पर था। अगर वह किसी भी तरह से इस मामले में शामिल होता, तो अब तक वह फरार हो चुका होता, वह अपने घर पर नहीं मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481