Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मौसम :मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना - The Indian Exposure

मौसम :मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Raining and man taking a umbrella

चंडीगढ़ में गुरुवार को मानसून की धमाकेदार एंट्री के बाद शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह के समय बूंदाबांदी हुई लेकिन दोपहर के समय हल्की धूप भी निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बारिश की संभावना है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री कम रहा और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 

इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान पंजाब के उत्तरी हिस्सों और हरियाणा के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ वर्षा गतिविधि में कमी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481