Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रूस-यूक्रेन जंग:अब पूरे लुहांस्क पर रूस का कब्जा, स्लोविंस्क पर भारी गोलाबारी में 6 लोगों की मौत - The Indian Exposure

रूस-यूक्रेन जंग:अब पूरे लुहांस्क पर रूस का कब्जा, स्लोविंस्क पर भारी गोलाबारी में 6 लोगों की मौत

रूसी डिफेंस मिनिस्टर के लिसीचांस्क शहर पर कब्जे के दावे के बाद यूक्रेन ने भी इसे कंफर्म किया है। यूक्रेनी सेना ने कहा है- रूसी सैनिकों के साथ हफ्तों की भारी लड़ाई के बाद यूक्रेनी सैनिक पूर्वी शहर लिसीचांस्क से पीछे हट गए हैं। सेना को लिसीचांस्क से वापस बुलाने का फैसला सैनिकों की जान बचाने के लिए लिया गया। लिसीचांस्क लुहांस्क क्षेत्र का आखरी शहर था जो यूक्रेन के कंट्रोल में था। आखरी शहर पर कंट्रोल के बाद अब पूरे लुहांस्क पर रूस का कंट्रोल हो गया है।

भारी गोलाबारी में 6 लोगों की मौत
यूक्रेन के पूर्वी शहर स्लोवियांस्क पर रविवार को कई रॉकेट लॉन्चरों से भारी गोलाबारी हुई। अभी तक यह स्लोवियांस्क शहर पर यह सबसे बड़ा हमला है। इस भारी गोलाबारी में 6 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हैं। डोनेट्स्क क्षेत्र का स्लोवियांस्क शहर सबसे बड़े यूक्रेन नियंत्रित शहरों में से एक है। अब रूस का अगला टारगेट स्लोवियांस्क शहर है।

यूक्रेन को बख्तरबंद गाड़ियां देगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया 34 और बख्तरबंद गाड़ियां यूक्रेन को मुहैया कराएगा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने रूस से गोल्ड के इंपोर्ट पर भी बैन लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री यूक्रेन के दौरे पर हैं। कीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने कहा- ऑस्ट्रेलिया 16 और रूसी मंत्रियों और उद्योगपतियों पर प्रतिबंध और ट्रैवल बैन भी लगाएगा। ऑस्ट्रेलिया अब तक कुल 843 रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा चुका है।

पश्चिमी देश नहीं चाहते यूक्रेन में शांति हो
रूस ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को रोकने का आरोप लगाया है। रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने युद्ध लंबा खींचने का आरोप भी पश्चिमी देशों पर लगाया। पेस्कोव ने कहा- अब पश्चिमी देश जंग जारी रखने के लिए सब कुछ दांव पर लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481