Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
डेनमार्क में दहशत:कोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में फायरिंग, 3 लोग मारे गए; पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया - The Indian Exposure

डेनमार्क में दहशत:कोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में फायरिंग, 3 लोग मारे गए; पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

डेनमार्क के कोपनहेगन शहर के एक शॉपिंग मॉल में रविवार देर रात फायरिंग हुई। फायरिंग में तीन लोगों के मारे जाने की खबर हैं, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक है। कई लोग घायल हुए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की भी खबरें हैं। हालांकि, अब तक घटना और आरोपी के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने सिर्फ फायरिंग की घटना की पुष्टि की है। भगदड़ का वीडियो भी सामने आया है।

छुट्‌टी का दिन होने के चलते मॉल में भीड़ थी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना फील्ड्स शॉपिंग मॉल में उस वक्त हुई, जब यहां छुट्टी का दिन होने की वजह से काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान अचानक फायरिंग और चीखने की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग बाहर की तरफ भागे।

चीफ पुलिस इंस्पेक्टर सोरेन थॉमसन ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है कि हमले में कई लोगों की जान गई है और उससे कहीं ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की सही संख्या बताना अभी जल्दबाजी होगी।

22 साल का युवक गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक 22 साल के डैनिश लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक- फिलहाल, ये नहीं कहा जा सकता कि यह घटना डोमेस्टिक वॉयलेंस है या इसकी कोई और वजह है। हम बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481