Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
चित्रकूट :चित्रकूट जिले में मुख्यमंत्री योगी ने कोदंड वन क्षेत्र में पौधा रोपकर वन महोत्सव की शुरुआत ,प्राकृतिक खेती और बागवानी को देंगे बढ़ावा, - The Indian Exposure

चित्रकूट :चित्रकूट जिले में मुख्यमंत्री योगी ने कोदंड वन क्षेत्र में पौधा रोपकर वन महोत्सव की शुरुआत ,प्राकृतिक खेती और बागवानी को देंगे बढ़ावा,

chitarkoot

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि के आश्रम सेहरिन गांव स्थित कोदंड वन क्षेत्र में हरीशंकरी के पौधे रोपकर वन महोत्सव अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती व बागवानी को बढ़ावा दिया जाएगा। गंगा किनारे वाले जिलों में यह प्रयोग सफल रहा है। अन्ना मवेशियों की समस्या से निदान दिलाया जाएगा। इसके साथ ही गाय के गोबर व गोमूत्र से कीटनाशक तैयार कराएंगे। इसका प्रयोग खेती में होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग सबसे बड़ी समस्या है। इससे मानव जाति को बचाने के लिए पौधरोपण और प्रकृति की सुरक्षा ही सबसे बड़ा उपाय है। आज वृक्ष मित्र व प्रकृति मित्र बनने की जरूरत है। बारिश के पानी का संरक्षण कर बुंदेलखंड को हरा भरा करना है। प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। इसमें एक दिन में मंगलवार को 25 करोड़ पौधे रोपे गए हैं। 15 अगस्त को पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। प्रदेश में सात लाख सहजन के पौधे निशुल्क देकर पीएम व सीएम आवासों के सामने लगाए जाएंगे।

टाइगर की गूंज दुनिया को बताएगी श्री राम की महिमा
मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट के बनने वाले टाइगर रिजर्व पार्क में टाइगर गुर्राएगा। इनसे कोई डरेगा नहीं, बल्कि इनकी गूंज दुनिया भर में श्रीराम की महिमा को बताएगी। अब दुनिया यहां डकैतों का भय और आतंक नहीं, बल्कि वन्य जीवों का रोमांच देखेगी। वन महोत्सव के कार्यक्रम में वैसे तो ज्यादातर समय तक सीएम योगी आदित्यनाथ शांत मुद्रा में ही संबोधन करते रहे, लेकिन जैसे ही टाइगर रिजर्व की बात आई] तो उनका चिरपरिचित अंदाज सबके सामने आ गया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में टाइगर रिजर्व पार्क बनने जा रहा है। यहां के टाइगर जब गुर्राएंगे तो उनकी गूंज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में श्रीराम की महिमा के रूप में फैलेगी। सीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्र में बसे गांवों को जल्द एनओसी देकर विस्थापित करें और शहर से गांव को जोड़ने का काम करें। विकास के कामों के लिए एनओसी या विवाद के मामले हों तो उन्हें प्राथमिकता से निपटाएं।  चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, कोआपरेटिव चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, अपना दल के मुन्ना सिंह, राजा सेमरिया, रामेंद्र गौतम, देव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481