Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मौसम :राजधानी में लगातार उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी ,विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। - The Indian Exposure

मौसम :राजधानी में लगातार उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी ,विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

राजधानी में लगातार उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। इस कड़ी में बुधवार का दिन भी लोगों के लिए सजा से कम नहीं रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही और उमस से लोग बेहाल रहे। बीच-बीच में बादलों ने डेरा डाला और कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 38.6 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही और उमस का स्तर अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 52 से 83 फीसदी रहा। वहीं, जफरपुर मानक केंद्र पर 1.5 मिमी और मयूर विहार मानक केंद्र पर दो मिमी बारिश दर्ज की गई। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को मौसम करवट ले सकता है और बादलों की गरज के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम पारा 36 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद नौ जुलाई को तेज बारिश की आसार हैं, जिससे गर्मी के तेवर ढीले होंगे व पारा लुढ़केगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481