Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड: घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पूतला जलाया - The Indian Exposure

उत्तराखंड: घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पूतला जलाया

घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी और बेतहाशा महंगाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में केेेंद्र सरकार का पुतला जलाया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

वहीं, रानीखेत में भी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।
अल्मोड़ा में कांग्रेसी चौघानपाटा में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के लिए जनता केवल वोट बैंक है।

सरकार को जनता कि तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, अनाज से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुएं आटा, तेल, सब्जियां इतनी महंगी हो चुकी हैं कि मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है।


वहां पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, भूपेंद्र भोज, तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे आदि थे। वहीं, रानीखेत में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कैलाश पांडेय, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, विश्व विजय सिंह माहरा, संदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481