Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे - The Indian Exposure

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

Modi ji

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी वहां कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। देवघर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान भोलेनाथ का प्रमुख तीर्थ है। इसके अलावा पीएम मोदी 11.5 किमी के रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में पीएम मोदी बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करेंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री झारखंड में 16,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 401 करोड़ की लागत से बने 657 एकड़ में फैले एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इंडिगो ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह 12 जुलाई को कोलकाता-देवघर उड़ान की शुरुआत करेगी।

बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए 12 जुलाई को बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आने के पहले बिहार में विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। दरअसल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों से पहले ही पारित हो चुका है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने साफ कर दिया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की आवश्यकता नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के पहले बिहार की सियासत विशेष राज्य के दर्जे को लेकर गरमा गई है। राजद और कांग्रेस की ओर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठी तो सत्तारूढ़ दल में शामिल जदयू ने भी उसका समर्थन किया। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी जब कभी भी बिहार आएं तो कुछ ना कुछ सौगात दिया है। इस बार उम्मीद की जा सकती है कि वे बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की घोषणा करेंगे।

कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि बिहार विधानमंडल से दो बार विशेष राज्य के दर्जे की मांग पारित करके केंद्र सरकार को भेजा गया है। उसी विधानमंडल के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481