Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा होगी:UN का दावा- इस साल 15 नवंबर को वैश्विक जनसंख्या 8 अरब हो जाएगी - The Indian Exposure

2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा होगी:UN का दावा- इस साल 15 नवंबर को वैश्विक जनसंख्या 8 अरब हो जाएगी

pop

जनसंख्या विस्फोट से जूझ रहा भारत आबादी के मामले में अगले साल चीन को पछाड़ देगा। दरअसल, सोमवार को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के मौके पर पर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि 2023 तक भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।

फिलहाल चीन की आबादी 1.426 अरब है और भारत की आबादी 1.412 अरब है। माना जा रहा है कि 2023 में भारत की जनसंख्या बढ़कर 1.429 अरब होने वाली है। साथ ही 2050 तक यह आंकड़ा 1.668 अरब तक पहुंच जाएगा। वहीं, सदी के मध्य में चीन की आबादी में गिरावट देखी जाएगी। यहां की आबादी घटकर 1.317 अरब हो जाएगी।

15 नवंबर को हम 8 अरब होंगे

UN का अनुमान है कि पूरे विश्व की आबादी 15 नवंबर 2022 को 8 अरब का आंकड़ा छू लेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि 1950 के बाद दुनिया की आबादी सबसे कम दर से बढ़ रही है। रिपोर्ट की मानें तो 2020 में आबादी बढ़ने की दर में 1% की गिरावट आई है।

ताजा अनुमान से यह भी पता चलता है कि 2030 तक विश्व की आबादी 8.5 अरब और 2050 तक 9.7 अरब का आंकड़ा पार कर लेगी। UN में पॉपुलेशन डिविजन के निदेशक जॉन विलमोथ ने बताया कि 2080 में जनसंख्या अपने चरम पर होगी और 10.4 अरब पर पहुंच जाएगी।

2050 तक 50% आबादी 8 देशों में होगी

रिपोर्ट की मानें तो 2050 तक दुनिया की आधी आबादी सिर्फ 8 देशों में होगी। इनमें कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, फिलिपींस और तंजानिया शामिल हैं। फिलहाल 46 विकसित देशों की आबादी सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, जिनमें से 32 देश सब सहारा अफ्रीका के हैं।

अनुमान है कि 2050 तक इस इलाके में ही दुनिया की आधे से ज्यादा आबादी रहेगी। उधर, 61 देश ऐसे भी हैं, जिनकी आबादी 2022 से 2050 के बीच घट जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा यूरोप के देश शुमार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481