5 महीने बाद 19 हजार से पार कोरोना केस:पिछले 24 घंटे में 19,968 नए मरीज मिले, केरल में सबसे ज्यादा केस और मौतें

ccoroonaa

देश में 5 महीने बाद एक बार फिर 19 हजार के पार कोरोना केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 19,328 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके पहले 19 फरवरी को 19,968 केस आए थे। बुधवार को कोरोना से 38 लोगों की मौतें हुई हैं। केरल में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं और मौतें भी हुई हैं।

देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1 लाख 34 हजार के पार हो गई, मंगलवार को इसका आंकड़ा 1 लाख 30 हजार था। ठीक होने वालों की संख्या 16,064 दर्ज की गई है।

केरल में लगभग दोगुने मामले आए सामने
देशभर में सबसे ज्यादा मामले और मौतें केरल में हुई हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 3,545 केस दर्ज किए गए हैं और 16 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस 25,579 हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,761 है और पॉजिटिविटी रेट घटकर 14.56% हो गया है। मंगलवार को केरल में 2,211 मामले आए थे और पॉजिटिविटी रेट 15.69% पाया गया था।

पिछले दिन के मुकाबले पश्चिम बंगाल में केस बढ़े
केरल के बाद पश्चिम बंगाल में मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 2,979 केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना से यहां 4 लोगों की जान गई है। राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 27,496 हो गए हैं। एक दिन पहले 25,880 थे। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1359 है और पॉजिटिविटी रेट 18.59% दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां में 2,659 मामले सामने आए थे और 5 लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464