Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विपक्ष को एक और झटका, झारखंड मुक्ति मोर्चा एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का करेगा समर्थन - The Indian Exposure

विपक्ष को एक और झटका, झारखंड मुक्ति मोर्चा एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का करेगा समर्थन

President of India

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को एक और झटका लगा। विपक्षी खेमे में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बृहस्पतिवार को इस चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान किया। इससे पहले शिवसेना भी मुर्मू के पक्ष में मतदान की घोषणा कर चुकी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रदेश की पूर्व राज्यपाल एवं आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। आजादी के बाद पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव मिलने वाला है। उन्होंने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को वोट देने का निर्देश दिया।

हाल ही में मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन के लिए राज्य का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।

कांग्रेस की सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा के 30 विधायक हैं। वहीं विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा झारखंड से हैं लेकिन सत्तारूढ़ दल ने राजग उम्मीदवार के समर्थन का एलान कर विपक्ष को झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481