Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तरप्रदेश :सहारनपुर में व्यापारी के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या की, चल रहा था तलाक का मुकदमा - The Indian Exposure

उत्तरप्रदेश :सहारनपुर में व्यापारी के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या की, चल रहा था तलाक का मुकदमा

शहर के जूता व्यापारी सुरेंद्र ठकराल के बेटे शुभम (30) ने शुक्रवार देर रात पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ठकराल का  शहर के घंटाघर पर जूतों का शोरूम है। 

पुलिस के अनुसार व्यापारी के बेटे शुभम ने शुक्रवार देर रात आवास विकास स्थित अपने मकान के ऊपर के कमरे में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन नीचे आवास पर थे। पुलिस ने बताया कि शुभम ने अलमारी का ताला तोड़कर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर  मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया, मामला आत्महत्या का है। शुभम की शादी हो चुकी है। दो साल से उसका पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। बताया गया है कि इसी को लेकर वह तनाव में था। पुलिस परिजनों से पूछताछ की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481