Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रूस-यूक्रेन जंग:यूक्रेनी एयरफोर्स ने रूस की 4 मिसाइल मार गिराईं, - The Indian Exposure

रूस-यूक्रेन जंग:यूक्रेनी एयरफोर्स ने रूस की 4 मिसाइल मार गिराईं,

missile

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग को 6 महीने होने को हैं, लेकिन इस युद्ध का अभी अंत या इस पर कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। यूक्रेन एयरफोर्स ने शनिवार को रूस के कैस्पियन सागर से लॉन्च की गई 6 मिसाइलों में से 4 को मार गिराया।

एयरफोर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। एयरफोर्स ने ये मिसाइलें करीब 4:30 बजे जापोरिज्जिया और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में मार गिराई हैं।

विन्नित्सिया में मरने वालों की संख्या 24 हुई
यूक्रेन के विन्नित्सिया शहर में रूस ने 68 मिसाइल दागी थीं। इन हमलों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। शुक्रवार को इस हमले में 23 लोगों के मारे जाने की खबर थी, वहीं शनिवार को अस्पताल में भर्ती एक और महिला की मौत हो गई।

हमले में महिला का शरीर का 85% हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल विन्नित्सिया के मिसाइल हमले में घायल 202 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसमें से 80 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

खारकीव पर बमबारी कर रहा रूस
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने सभी क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है। जिससे कीव को डोनबास और अन्य रिहायशी इलाकों पर रॉकेट और तोपों से हमला करने से रोका जा सके। रूस अब यूक्रेन के उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र को निशाना बना रहा है। वह ​​​​​​​यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर भारी बमबारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481