Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Twitter : एलन मस्क बोले- ट्विटर दे खाते वास्तविक होने का प्रमाण तो अब भी सौदा संभव - The Indian Exposure

Twitter : एलन मस्क बोले- ट्विटर दे खाते वास्तविक होने का प्रमाण तो अब भी सौदा संभव

elonnn

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर अब भी बता दे कि वह अपने खातों के नमूने किस प्रकार जुटाती और पता लगाती है कि वह वास्तविक हैं तो 44 अरब डॉलर में उसे खरीदने का सौदा मूल शर्तों पर हो सकता है। हालांकि अगर यह पता चलता है कि अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग को दी गई उसकी सूचनाएं गलत हैं तो सौदा नहीं होगा।

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने मस्क से सवाल किया था कि क्या आयोग कंपनी के भ्रामक दावों की जांच कर रहा है। इसके जवाब में शनिवार को मस्क ने कहा, ‘अच्छा सवाल। वह कर क्यों नहीं रहे हैं।’ उधर, मस्क के इस दावे कि धोखा देकर उनसे सोशल मीडिया कंपनी का सौदा किया गया, को ट्विटर ने भ्रामक और तथ्यों के विपरीत बताया। 

ट्विटर ने कहा, कई कंपनियों के अरबपति संस्थापक मस्क, जिनके पास वॉल स्ट्रीट के बैंकरों और वकीलों की सलाह हर वक्त उपलब्ध है, को कोई भ्रमित करके 44 अरब डॉलर में विलय समझौता कैसे करा सकता है। यह कहानी तो सुनने में ही पूरी तरह गलत लगती है। ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने से पीछे हटने की दिशा में कदम उठाते हुए मस्क ने 29 जुलाई को उसके खिलाफ जवाबी याचिका दाखिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481