Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हर घर तिरंगा अभियान:पिथौरागढ़ में हिमवीरों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली विशाल रैली - The Indian Exposure

हर घर तिरंगा अभियान:पिथौरागढ़ में हिमवीरों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली विशाल रैली

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के हिमवीरों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज का महत्व बताया गया।


हिमवीर वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन की चीफ पैट्रन कुमुद चौहान, सचिव बिन्नी जोशी, ज्योतिका सिन्हा के साथ हिमवीर परिवार की महिलाओं और जवानों जाजरदेवल, उर्ग, घुनसेरा गांव, मड़, रई, बस्ते, पंडा तक तिरंगा यात्रा निकाली।
जिला सहकारी बैंक में कर्मियों ने अध्यक्ष मनोज सिंह सामंत के नेतृत्व में कचहरी तिराहा, गांधी चौक, सिल्थाम तिराहा, बैंक रोड तक तिरंगा यात्रा निकाली। वहां सचिव महाप्रबंधक एलएन भट्ट, जिला निबंधक चंद्र सिंह पांगती, उप महाप्रबंधक जीवन चंद्र पंत, नोडल अधिकारी पीयूष पंत आदि रहे।


स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल में नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य कल्पना देवलाल और उपप्रधानाचार्य चंद्रकला चंद ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। एलएसएम महाविद्यालय पिथौरागढ़ के प्राचार्य पुष्कर सिंह बिष्ट ने ध्वजारोहण कर तिरंगा रैली को रवाना किया। गणाई गंगोली में महाविद्यालय डॉ. रविशंकर विश्वकर्मा, डॉ. अंकिता टम्टा के नेतृत्व में नगर में रैली निकाली गई। बेड़ीनाग में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा, मुवानी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस पंत के नेतृत्व में रैली निकाली गई।


भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया और जिला संयोजक बसंत जोशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से सिल्थाम तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, महामंत्री महिमन कन्याल, केदार जोशी, भगवती पुनेठा आदि रहे।


कांग्रेस ने देश जोड़ो अभियान के तहत सभी विकासखंडों में तिरंगा यात्रा निकाली। इनका नेतृत्व के विधायक मयूख महर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, महेंद्र लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, बिण विकासखंड के प्रमुख प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी, रोहित कोहली ने किया।
कार्यक्रम में मनोज ओझा, भुवन जोशी, निशीथ उप्रेती, प्रदीप महर, मो. आसिफ, गजेंद्र वल्दिया आदि रहे। नाचनी के तल्ला जोहार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पुरुषोत्तम जोशी के आश्रित नारायण दत्त जोशी, श्रवण जोशी, संयोजक चंद्रभानु जोशी, संरक्षक कुंदन सिंह बथ्याल आदि रहे। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धारचूला से गलाती तक तिरंगा यात्रा निकाली।


एसएसबी ने चंपावत में निकाली बाइक रैली
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए एआर एमएस मर्तोलिया के नेतृत्व में सहकारिता विभाग के कर्मी, अधिकारी, प्रतिनिधियों ने शहर में तिरंगा रैली निकाली। इसमें चंपावत समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी, देवी दत्त जोशी, ईश्वरी दत्त जोशी, हरीश मिश्रा, एडीसीओ पीएस राणा, आरके सुमन, होशियार कार्की, नलिन विश्वकर्मा, डीआईओ गिरजा जोशी आदि थे।
एसएसबी ने कमांडेंट प्रमोद देवरानी के नेतृत्व में चंपावत से लोहाघाट तक रैली निकाली। रैली में उप कमांडेंट हेमंत कुमार, नितिन सिंह, डॉ. घनश्याम पटेल, संजीव नाथ थे। केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य नरेश जिनेथा के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481