Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली में आज तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना, - The Indian Exposure

दिल्ली में आज तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश की संभावना,

राजधानी में मानसूनी गतिविधियां थमने के बाद उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को मौसम करवट ले सकता है। तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। 

दिल्ली में बुधवार को दिनभर तेज धूप निकलने से लोगों का बुरा हाल रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस  व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 53 से 85 फीसदी रहा।  

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481