Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर,  - The Indian Exposure

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, 

Army

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो दहशतगर्द मारे गए हैं। जबकि दो जवान भी घायल हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस को किसी ने पार करने की कोशिश की। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जिसमें दो आतंकी मार गिराए गए। 

ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि दारहल थाने से 6 किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं। 2 आतंकवादी मारे गए और सेना के 2 जवान घायल हुए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481