Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में अंधाधुंध फायरिंग:2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया - The Indian Exposure

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में अंधाधुंध फायरिंग:2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

Two man patrolling

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के सेटिनजे शहर में गोलीबारी हुई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि राजधानी पॉडगोरिका से 36 किलोमीटर दूर सेटिनजे में हुए हमले में 6 लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सबसे पहले बच्चों पर हमला किया
मोंटेनेग्रो के पुलिस चीफ जोरान ब्रजनिन ने कहा- हमलावर की उम्र 34 साल थी। उसने सबसे पहले 2 बच्चों और उनकी मां को गोली मारी। ये तीनों उसके घर में किराए पर रहते थे। बच्चों की उम्र 8 और 11 साल थी। इसके बाद उसने घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 7 लोगों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

टूरिस्ट प्लेस है मोंटेनेग्रो मोंटेनेग्रो पर्यटन के लिहाज से एक शानदार जगह है। यहां अगस्त महीने में कई पर्यटक घूमने आते हैं। ऐसे में इस घटना के बाद लोगों के मन में डर है। मोंटेनेग्रो के प्रधानमंत्री ड्रिटन अबाजोविक ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा- सेटिनजे में एक सनसनीखेज वारदात से शहरवासी सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481