Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में ग्रेनेड ब्लास्ट, किसी के हताहत होने की खबर नहीं - The Indian Exposure

Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में ग्रेनेड ब्लास्ट, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Blast image with small particles

पाकिस्तान के पेशावर के हयाताबाद फेज II में शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा (केपी) की प्रांतीय राजधानी में एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

पेशावर के हयाताबाद फेज II में अज्ञात हमलावरों ने एक आवास पर ग्रेनेड फेंका। एआरवाई न्यूज ने बताया कि ग्रेनेड विस्फोटक से घर को आंशिक नुकसान पहुंचा, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस के मुताबिक ग्रेनेड हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने संदेह जताया कि ग्रेनेड हमला रंगदारी की मांग को लेकर किया गया।

वहीं 3 अगस्त को, कराची के दक्षिणी बंदरगाह शहर में एक ग्रेनेड विस्फोट में दो पाकिस्तानी पुलिसकर्मी मारे गए थे और दो अन्य घायल हो गए थे। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ था जब गार्डन पुलिस मुख्यालय में एक गोदाम का निरीक्षण किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481