Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Independence Day 2022: भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने 6 महाद्वीप, तीन महासागरों सहित पूरी दुनिया में फहराया तिरंगा,  - The Indian Exposure

Independence Day 2022: भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने 6 महाद्वीप, तीन महासागरों सहित पूरी दुनिया में फहराया तिरंगा, 

nosena

भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने छह महाद्वीपों, तीन महासागरों और छह अलग-अलग समय क्षेत्रों में तिरंगा फहराया। इसमें आईएनएस सतपुड़ा, आईएनएस तरंगिनी, आईएनएस सरयू, आईएनएस तबर, आईएनएस तरकश, आईएनएस चेन्नई, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस तबर, आईएनएस सुमेधा शामिल हैं। भारतीय नौसेना ने युद्धपोतों में तिरंगा फहराने का वीडियो भी जारी किया है।

दरअसल. भारतीय नौसेना के युद्धपोत स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए कई राष्ट्रों में पहुंचे हुए हैं। इन जहाजों की यात्रा समुद्री क्षेत्र में शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने और मित्र समुद्री देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए SAGAR (Security and Growth for All in the Region) यानी क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।

ब्राजील में आईएनएस तरकश

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर आईएनएस तरकश में भी तिरंगा फहराया गया। आईएनएस तरकश अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचा। युद्धपोत आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के सम्मान में, आईएनएस तरकश में भारतीय नौसेना बैंड ने रियो डी जनेरियो में म्यूज़ू दो अमान्हो में एक सार्वजनिक प्रदर्शन में लोकप्रिय ब्राज़ीलियाई गीत बजाए। जहाज का नेतृत्व कैप्टन सैमुअल अब्राहम और चालक दल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481