Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी श्रद्धांजलि - The Indian Exposure

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम मोदी व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी श्रद्धांजलि

PM

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज चौथी पुण्यतिथि है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि (Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गृह मंत्री शाह व पूर्व राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की

भाजपा ने किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481