Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
China : चीन में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही,  - The Indian Exposure

China : चीन में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 

Security team bring a girl from danger

पड़ोसी मुल्क चीन में अचानक आई बाढ़ (China Flood) से कहर मच गया है। चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत में आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य के ब्राडकास्टर सीसीटीवी ने गुरुवार को बताया कि अचानक हुई बारिश ने भूस्खलन की वजह से एक नदी का रुख मोड़ दिया। जिसके बाद एकाएक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

1,500 से अधिक घरों को पहुंचा नुकसान

ब्राडकास्टर सीसीटीवी ने कहा कि अचानक आई बाढ़ ने 4,03,368 आबादी वाले क्षेत्र में 6,000 लोगों और 1,500 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचाया है। घर में पानी आ जाने के चलते कई बुजुर्ग लोगों की जान भी चली गई। वहीं कई लोगों को क्षेत्र से निकालकर कहीं और शिफ्ट किया गया है। वहीं आपदा राहत के लिए 2,000 लोगों और 160 से अधिक वाहनों का बचाव दल भेजा गया है।

पिछले महीने गुआंग्शी जुआंग क्षेत्र में आई थी बाढ़

बता दें कि हाल ही पिछले महीने ही चीन के दक्षिण क्षेत्र में बाढ़ आई थी। गुआंग्शी जुआंग क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश के चलते 37 लाख लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। लाखों लोगों को दूसरी जगह विस्थापित भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481