Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
COVID-19: देश में 24 घंटे में मिले 15,754 संक्रमित, दिल्ली में डरा रही संक्रमण दर - The Indian Exposure

COVID-19: देश में 24 घंटे में मिले 15,754 संक्रमित, दिल्ली में डरा रही संक्रमण दर

Covid Checking

देश में बीते 24 घंटे में 15,754 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि, इस दौरान इससे कुछ कम मरीज महामारी से उबर गए हैं। चिंताजनक बात दिल्ली में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को राजधानी में संक्रमण दर 10 फीसदी के करीब पहुंच गई और आठ लोगों की महामारी से मौत हो गई। 

शुक्रवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में 15,754 नए मरीज मिले, जबकि 15,220 स्वस्थ हो गए। कुल सक्रिय केस 1,01,830 हो गए हैं। दैनिक संक्रमण दर 3.47 फीसदी है। देश में अब कोविड-19 के कुल मामले 4,43,14,618 हो गए हैं। 47 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,27,253 हो गई। इसमें केरल द्वारा अपडेट आंकड़ों में शामिल आठ मौतें शामिल हैं। कुल मामलों की तुलना में सक्रिय मामले 0.23 फीसदी हैं, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 की रिकवरी रेट  98.58 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय कोविड केस में 487 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में कोरोना
दिल्ली में बुधवार को 20844 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया था। इसमें 9.42 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को कोरोना के 1964 मामले सामने आए जबकि 1939 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। जबकि आठ मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कुछ मरीज जो दूसरी बीमारियों के चलते भर्ती किए जा रहे हैं वे भी कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481