Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गृहमंत्री अमित शाह 22 को आएंगे भोपाल, पांच कार्यक्रम में शामिल होंगे - The Indian Exposure

गृहमंत्री अमित शाह 22 को आएंगे भोपाल, पांच कार्यक्रम में शामिल होंगे

amit

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अगस्त को भोपाल दौरे पर रहेंगे। शाह शहर में करीब 11 घंटे  रहेंगे। इस दौरान पांच कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब 9.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह 10.40 बजे विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद स्टेंट हैंगर से हेलीकॉप्टर से लाल परेड़ ग्राउंड आएंगे। यहां से उनका कारकेड मिंटो हाल पहुंचेगा। शाह यहां मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे। शाह यहां करीब दो घंटे रूकेंगे।

इसके बाद दोपहर 1.15 बजे शाह मिंटो हॉल से लालपरेड ग्राउंड आकर हेलीकॉप्टर से पुलिस अकादमी भौंरी पहुंचेंगे। यहां बरखेड़ा बोंदर में नेशनल फारेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में 1 घंटे रूकने के बाद वापस हेलीकॉप्टर से लाल परेड आएंगे। यहां लाल परेड ग्राउंड से रवींद्र भवन पहुंचेंगे। यहां मध्य प्रदेश पुलिस के आवासों एवं प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण करेंगे। यहां से शाह विधानसभा जाएंगे। जहां भारत नई शिक्षा नीति पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगे।  

इसके शाह को कारकेट विधानसभा से ताज होटल के लिए रवाना होगा। जहां नेफेड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन, सहकारिता के बढ़ते कदम में हिस्सा लेंगे।

शाह रात 9.30 बजे ताज होटल से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे, यहां से वे विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे। शाह भोपाल में करीब 11 घंटे रूकेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए 35 से ज्यादा आईपीएस और तीन हजार के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481