Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले, हम डरने वाले नहीं, - The Indian Exposure

दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले, हम डरने वाले नहीं,

सीबीआई की छापेमारी को लेकर शनिवार दोपहर दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई-ईडी का डर दिखाती है। ईडी-सीबीआई के दम पर उन्होंने कई सरकारें गिराई हैं। दो-चार दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। पंजाब के बाद देश में अरविंद केजरीवाल लोकप्रिय हुए हैं, यह सब केजरीवाल को रोकने की साजिश है। लेकिन ऐसा नहीं होगा, 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल ही होगा। सिसोदिया ने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ। सीबीआई को ऊपर से आदेश मिला था। 

मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज, कल, परसों में हो सकता है कि ईडी-सीबीआई भेजकर उनको गिरफ्तार करवा लिया जाए। उन्होंने खुद को भगत सिंह का फॉलोअर बताते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। वे हमें नहीं तोड़ पाएंगे, हम देश के लिए जेल भी जाएंगे। केजरीवाल के साथ लाखों बच्चों और करोड़ों लोगों की दुआएं हैं। 

केजरीवाल सिसोदिया सवालों से भागते हैं: आदेश गुप्ता
दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सवालों से भागते हैं। सिसोदिया ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए हैं, उन्हें जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शराब व्यापारियों के प्रति वे इतने नरम क्यों हैं। जनता का पैसा शराब माफिया को क्यों दिया। 

अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शराब नीति को लेकर मीडिया के सामने सवाल उठाते हुए कहा कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों पर क्या कार्रवाई हुई। शराब नीति ठीक थी तो वापस क्यों हुई। उन्होंने कहा कि आज सिसोदिया के हाव भाव उड़े हुए थे। सिसोदिया सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे थे। 

कल सीबीआई ने की थी छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आईएएस अधिकारी ए गोपीकृष्ण के घरों समेत 31 जगहों पर छापे मारे। इनमें कई कारोबारी संस्थान व गोपीकृष्ण के दो सहयोगी अफसरों के ठिकाने भी शामिल हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश पर ब्यूरो ने इस घोटाले में 17 अगस्त को सिसोदिया समेत 15 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। दिल्ली के अलावा छह राज्यों में लखनऊ, गुरुग्राम, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद व बंगलूरू में छापे मारे गए।

सिसोदिया पर राजकोष को नुकसान पहुंचाने व शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ देने के आरोप हैं।सीबीआई की टीमों ने शुक्रवार सुबह एकसाथ सभी ठिकानों पर छापा मारा, जो देर शाम तक चला। छापे की जद में आए दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त गोपीकृष्ण 2012 बैच के आईएएस अफसर हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने दिल्ली की 2021-22 की आबकारी नीति में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए नामजद अधिकारियों समेत 11 को निलंबित कर दिया था। आरोप है कि 2017-18 से 2021-22 के बीच शराब बिक्री से राजस्व में 567.98 करोड़ रुपये की कमी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481