
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।