Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली :जंतर मंतर पहुंचने लगे किसान, दिल्ली-हरियाणा के बार्डर पर रोक टोक नहीं, - The Indian Exposure

दिल्ली :जंतर मंतर पहुंचने लगे किसान, दिल्ली-हरियाणा के बार्डर पर रोक टोक नहीं,

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) समेत आधा दर्जन से अधिक मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukat Kisan Morcha) और अन्य किसान संगठनों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर महापंचायत बुलाई है।

सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक जंतर मंतर पर किसान महापंचायत प्रस्तावित है, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए किसानों को जंतर मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है, बावजूद इसके किसान संगठन महापंचायत करने पर आमादा है। जंतर मंतर पर किसान पहुंचने भी शुरू हो गए हैं।

सोनीपत से दिल्ली के जंतर मंतर आने के लिए जीटी रोड पर केएमपी व केजीपी के नीचे बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए। इनका नेतृत्व अभिमन्यु कोहाड़ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसानों का यह जत्था दिल्ली के जंतर मंतर के लिए रवाना हुआ है।

टीकरी बार्डर पर सुरक्षा कड़ी

किसान महापंचायत को लेकर बाहरी दिल्ली पुलिस टीकरी बॉर्डर पर नजर बनाए हुए है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा का कहना है कि फिलहाल बॉर्डर पर सब कुछ सामान्य है। आवाजाही पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह करीब छह बजे बॉर्डर पर पुलिस की हलचल कुछ देर के लिए हुई थी, लेकिन इसके बाद पुलिसकर्मी चले गए। अभी बार्डर पर कुछ ही पुलिसकर्मी हैं।

200 सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती, इतना ही रिजर्व रखा

सोमवार को बार्डर व आसपास करीब 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें आधी संख्या दिल्ली पुलिस व आधी संख्या अर्धसैनिक बलों के जवानों की होगी। पुलिस अधिकारियों ने इतनी ही तादाद में पुलिस बल को रिजर्व रखा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481