Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हैदराबाद :भाजपा विधायक राजा सिंह हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप - The Indian Exposure

हैदराबाद :भाजपा विधायक राजा सिंह हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

raja

तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस टिप्पणी को लेकर पुलिस ने मंगलवार सुबह राजा सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

हैदराबाद में हुए प्रदर्शन

राजा सिंह की विवादित टिप्पणी को लेकर राजधानी हैदराबाद में प्रदर्शन भी हुए। साउथ जोन के डीसीपी दफ्तर के बाहर भी गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं, प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बताया कि राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर अपलोड किया था वीडियो

भाजपा विधायक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की था। वीडियो वायरल होने के बाद नाराज लोगों ने राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481