Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Jammu: अरनिया सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने एक पाकिस्तानी को किया गिरफ्तार - The Indian Exposure

Jammu: अरनिया सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने एक पाकिस्तानी को किया गिरफ्तार

J&k

जम्मू में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस दौरान कुछ चेतावनी गोलियां चलाईं और उस व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। घुसपैठिए की पहचान सियालकोट निवासी मोहम्मद शबद (45) के रूप में हुई है। घुसपैठिए को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहा था।

बता दें कि इससे पहले 25 अगस्त को बीएसएफ ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया था। सैनिकों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए से आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने घुसपैठिए को गोली मारी थी और वह रेंगता हुआ पाकिस्तानी सीमा में पहुंचने में कामयाब हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481