Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
लखनऊ : सुबह 4 बजे तक चली गोपाल राय के घर आयकर विभाग की कार्रवाई,  - The Indian Exposure

लखनऊ : सुबह 4 बजे तक चली गोपाल राय के घर आयकर विभाग की कार्रवाई, 

INCOME TAX

लखनऊ सहित देश के विभिन्न शहरों में पड़े आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई बृहस्पतिवार की सुबह तक चली। लखनऊ में राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के लालकुआं स्थित आवास पर सुबह 4 बजे तक इंकम टैक्स के अधिकारियों ने दस्तावेज खंगाले जिसके बाद कई अहम दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गए। 

सूत्रों ने बताया कि गोपाल राय जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उससे वे कभी चुनाव नहीं लड़े। उन पर आरोप है कि वह डमी पार्टी बनाकर चुनावी चंदा जुटाने का काम कर रहे थे। गोपाल कई एनजीओ भी चलाते हैं, जिसका कार्यालय उनका घर है। 

गोपाल राय के घर पर केंद्रीय लोक शिकायत और जांच संस्थान, अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद, औद्योगिक एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ जैसे संगठनों का बोर्ड उनके घर के बाहर लगा है जिस पर बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों की तस्वीरें लगी हैं। आयकर की टीम तलाशी के दौरान गोपाल राय से विभिन्न दस्तावेज के संबंध पूछताछ करती रही। इस बीच गोपाल राय ने अपने घर पर पड़े इंकम टैक्स के छापे को साजिश का हिस्सा बताया है।

उधर, सुल्तानपुर में घड़ी साज की पार्टी के दफ्तर पर भी 16 घंटे छापे चले। पड़ताल के दौरान पता चला कि अब्दुल माबूद इदरीसी जिनकी चौक में घड़ी की दुकान है, उनकी राजनैतिक दल अपना देश पार्टी को 2013 से अब तक 425 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं। छापे के बाद आयकर की टीम कई अहम दस्तावेज माबूद के घर से अपने साथ ले गई। सूत्रों ने बताया कि माबूद के खाते में आई अधिकतर रकम गुजरात से आई। माबूद ने गुजराज में रज्जाक को अपनी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। प्रदेश अध्यक्ष के जरिए कालेधन को सफेद करने काम किया जा रहा था।

वहीं, वाराणसी में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनराज्य पार्टी के अध्यक्ष रविशंकर सिंह यादव के आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग की बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। टीम ने पैसों के लेनदेन से जुड़े कागजातों, कंप्यूटर हार्ड डिस्क को जब्त कर लिया है। 

आयकर अधिकारियों के अनुसार जनराज्य पार्टी ने बिना लिखा पढ़ी के करोड़ों रुपये चुनावी चंदे के रूप में एकत्र किया। रविशंकर के प्रयागराज स्थित ठिकानों पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तक आयकर विभाग की टीम मौजूद रही। इस दौरान कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त कर लिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481