Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP : सीएम ने यूरिया विरतण में गड़बड़ी पर बुलाई आपात बैठक, - The Indian Exposure

MP : सीएम ने यूरिया विरतण में गड़बड़ी पर बुलाई आपात बैठक,

cm-shivraj

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर सुबह बैठक बुलाई। बैठक में प्रमुख सचिव कृषि, प्रमुख सचिव सहकारिता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, एमडी मार्कफेड सहित वीसी से जबलपुर संभाग के कमिश्नर, आईजी कलेक्टर, एसपी शामिल हुए। जबलपुर संभाग आयुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि यूरिया खाद के आवंटन की जिम्मेदारी कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की थी। 25 अगस्त को जबलपुर में 2600 मीट्रिक टन के रैक लगे थे। कृभको को बता दिया गया था कि किस जिले को कितना आवंटन जाना है। जबलपुर आयुक्त ने संभाग के जिलेवार आवंटन की जानकारी दी। कृभको निजी परिवहन कर्ताओं द्वारा विभिन्न जिले में यूरिया की आपूर्ति करता है। परिवहनकृता द्वारा 28 अगस्त से 31 अगस्त के बीच परिवहन किया गया। लेकिन इन्हें जो स्थान बताए गए थे, उनके स्थान पर यूरिया निजी स्थानों पर सप्लाई किया गया।

फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर का वायलेशन  
मुख्यमंत्री शिवराज ने दोषियों पर तत्काल एफआईआर कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही कड़ी कार्रवाई करने को कहा। आयुक्त ने बताया कि खाद डायवर्ट करने पर फर्टिलाइजर मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर का वायलेशन हुआ है। 3ए, 3बी, 3सी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत आज ही एफआईआर की जाएगी।

किसान को खाद की कमी नहीं होना चाहिए 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जलबपुर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद वितरण में लगी कंपनियों को समझाने से काम नहीं चलेगा। दोषियों के विरुद्ध एक्शन लेकर बताए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से समन्वय कर राज्य के लिए पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित किया गया है। किसान तक खाद की आपूर्ति पर कड़ी नजर रखी जाए। जरूरत के समय किसान को खाद की कमी नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481