Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nepal : नेपाल में आफत की बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, 2 लोगों की गई जान - The Indian Exposure

Nepal : नेपाल में आफत की बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, 2 लोगों की गई जान

Landslide

नेपाल में लगातार दो दिनों से लोग आफत भरी बारिश का सामना कर रहे हैं। बारिश इतनी ज्यादा है कि शनिवार तड़के दारचुला जिले में भूस्खलन की घटना भी सामने आई है, जिससे 2 की मौत भी हो गई है। इसके चलते 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस बारिश के चलते कई जिलों में फसल भी खराब हो रही है।

नेपाल में लगातार हो रही बारिश यहां के लोगों के लिए आफत बन गई है। तेज बारिश के चलते यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण यहां अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 11 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया, शनिवार तड़के दारचुला जिले में भूस्खलन हुआ। इस घटना में कई घर बह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481