Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग काफी देर तक रहा बंद, आवागमन प्रभावित - The Indian Exposure

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग काफी देर तक रहा बंद, आवागमन प्रभावित

landslide

जिले में शुक्रवार को पूरी रात के बाद शनिवार दिन भर भी मूसलाधार बारिश जारी रही। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी डेढ़ घंटे बंद रहा। बारिश से कुछ इलाकों में भी छिटपुट नुकसान की खबरें हैं। लगातार बरस रहे मेघों से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। तापमान में गिरावट के साथ ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रात और दिन बारिश से लोगों के कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहे।
अचानक पहाड़ों में मौसम ने करवट बदल ली है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार पूरा दिन जारी रही। जिले भर में मूसलाधार बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। रात और दिन लगातार मेघों के बरसने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों के कार्य प्रभावित रहे, बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से छाता लेकर निकले।


बारिश के बीच अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पिथौरागढ़ की ओर मलबा आने से डेढ़ घंटे एनएच बंद रहा। हालांकि बाद में विभाग की ओर से लगे जेसीबी से मलबा हटाकार यातायात सुचारू किया गया। वहीं, कई बार एनएच में मलबा आने से मार्ग बाधित रहा। 11 ग्रामीण मोटरमार्ग भी मलबा आने से बाधित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481