Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से नकदी, जेवर के साथ मिलीं सोने की दो, चांदी की 17 ईंटें - The Indian Exposure

महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से नकदी, जेवर के साथ मिलीं सोने की दो, चांदी की 17 ईंटें

mahant

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बाघंबरी मठ स्थित कमरे से करोड़ों की नगदी और जेवर के साथ ही एक और चौंकाने वाली चीज मिली है। कमरे में सोने व चांदी की ईंटें भी मिली हैं। इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि महंत के कमरे में जिस स्थान पर गहने मिले, वहीं पर सोने व चांदी की ईटें भी रखी हुई थीं। इनमें सोने की दो और चांदी की कुल 17 ईंटें थीं। गहनों के साथ ही इन्हें भी वहां सुरक्षित रखा गया था। इसे देखकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी दंग थे। फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि महंत के कमरे में मिली इन ईटों का वजन कितना था, लेकिन माना जा रहा है कि इनकी कीमत लाखों में है। फिलहाल सीबीआई टीम ने नगदीए जेवर और प्रॉपर्टी के कागजातों की तरह इन ईटों को भी मठ प्रबंधन को सौंप दिया है। यह कार्रवाई पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में हुई।

महंत के कमरे से करोड़ों की नगदी बरामद होने को लेकर पहले ही कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। अब सोने व चांदी की ईंटें मिलने की बात सामने आने के बाद तरह-तरह की अन्य चर्चाएं भी हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर महंत के पास बेशकीमती ईटें कहां से आईं। क्या दान या चढ़ावे में नकदी की तरह सोने. चांदी की ईटें भी मिलती थीं। या फिर निवेश के उद्देश्य से इसे मठ प्रबंधन की ओर से क्त्रस्य किया गया।

खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुए जिम्मेदार, गुपचुप तरीके से करते रहे इनकार
उधर मठ प्रबंधन महंत के कमरे से सोने और चांदी की ईटें बरामद होने की बात से इंकार करता रहा। हालांकि इस मामले में कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुआ। बहुत कुरेदने पर मठ प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ संत ने कहा की सोने या चांदी की ईटें मिलने के बाबत उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481