Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अल्मोड़ा : सर्वर डाउन के चलते एक महीने से नहीं बन रहे आयुषमान कार्ड - The Indian Exposure

अल्मोड़ा : सर्वर डाउन के चलते एक महीने से नहीं बन रहे आयुषमान कार्ड

Ayushman-card

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लोगों की सुविधा के लिए महिला अस्पताल में बने केंद्र में भी आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। कार्डधारक को सरकार की ओर से पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाता है। सर्वर डाउन रहने के कारण पिछले एक महीने से कार्ड नहीं बन रहे हैं। मात्र दो से तीन कार्ड ही इस बीच बन पाए हैं।

महिला अस्पताल में हर सुबह काफी संख्या में दूरस्थ क्षेत्रों से लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहुंचते हैं। घंटो इंतजार करने के बाद सर्वर नहीं चलने से उन्हें निराश हो कर बैरंग लौटना पड़ता है। सोमवार को आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड बनवाने आए लोगों में से केवल तीन लोगों के ही कार्ड बने सके।

कोसी, हवालबाग, बसौली, लोधिया आदि क्षेत्रों से कार्ड बनवाने आए लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से चार से पांच बार अस्पताल के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन हर बार सर्वर में गड़बड़ी होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सर्वर की दिक्कत दूर करने की मांग की है।


आयुष्मान कार्ड बनाने का काम निजी कंपनी कर रही है। सर्वर की समस्या होने पर कंपनी के कर्मचारियों को अपने जिला संयोजक से शिकायत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनाने की भी बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481