Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
नोएडा : 100 मीटर लंबी दीवार गिरी, 4 की मौत, तीन एक ही परिवार के थे, मलबे में दबे 8 लोग अस्पताल में भर्ती - The Indian Exposure

नोएडा : 100 मीटर लंबी दीवार गिरी, 4 की मौत, तीन एक ही परिवार के थे, मलबे में दबे 8 लोग अस्पताल में भर्ती

NOIDA

नोएडा के सेक्टर-21 जलवायु विहार सोसाइटी की दीवार गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें तीनों एक ही परिवार के थे। मरने वालों में धर्मवीर, पुष्पेंद्र (25), पन्ना लाल (25) और अमित (18) हैं। पुष्पेंद्र, पन्ना और अमित एक ही परिवार के थे। तीनों बदायूं के रहने वाले थी। जबकि धर्मवीर संभल का रहने वाला था। इसमें मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मी, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ये दीवार सोसाइटी को चारों ओर से कवर करती है। इसका एक तरफ का करीब 100 मीटर हिस्सा गिरा है। मौके पर 5 जेसीबी मशीन मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।

नोएडा प्राधिकरण ने दिया था कॉन्ट्रैक्ट
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया, “नोएडा प्राधिकरण की ओर से नाले की सफाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। मजदूर नाले की सफाई का काम कर रहे थे। ईंट निकालने के दौरान नाले की तरफ की दीवार गिरी। इसमें काम करने वाले 12 मजदूर दब गए। इसमें दो लोगों को जिला अस्पताल और दो को कैलाश अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर्स ने चारों को मृत घोषित कर दिया। 8 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठेकेदार अनुज यादव फरार है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।”

नाले से सटी हुई है दीवार
जो दीवार गिरी है वो नाले से सटी हुई है। बीते 5 दिनों से नाले की सफाई का काम किया जा रहा है। जिसमें 12 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक दीवार भर भराकर गिर गई। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी राजीत त्यागी ने बताया, “ये दीवार जलवायु सहकारी आवास समिति ने करीब 25 साल पहले बनाई थी। इसका रखरखाव नहीं किया जा रहा था। ऐसे में दीवार की नींव कमजोर हो गई थी, जिससे ये अचानक से भरभरा कर गिर गई।”

जल्द पूरा होगा रेस्क्यू का काम
पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर है। उनका कहना है कि मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता ये है कि मलबे के नीचे कोई दबा न हो। इसके लिए एंबुलेंस भी मौके पर है। साथ ही अस्पताल को अलर्ट पर किया गया है। हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481