Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पीएम मोदी आज करेंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव निरीक्षण - The Indian Exposure

पीएम मोदी आज करेंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव निरीक्षण

kedarnath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएमओ कार्यालय से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का ड्रोन कैमरे की मदद से निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए उत्तराखंड शासन व जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 

केदारनाथ में इन दिनों दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इसके तहत कुल 21 कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें 10 कार्य इसी वर्ष पूरे होने हैं। इन्हीं कार्यों की स्थलीय प्रगति का जायजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार 22 सितंबर को पीएमओ से लाइव लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे थे। उसी वर्ष उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत 700 करोड़ रुपये की तीन चरणों में पूरी होने वाली पांच बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया था।

इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि पीएम मोदी केेदारनाथ पुनर्निर्माण का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। इस दौरान देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव डा. एसएस संधू भी प्रधानमंत्री को लाइव जानकारी देते रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481