Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : गुरुग्राम की कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम की सलाह, NCR में 24 घंटे से बारिश जारी - The Indian Exposure

Weather : गुरुग्राम की कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम की सलाह, NCR में 24 घंटे से बारिश जारी

Rain

दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे से मूसलाधार बारिश है। इस वजह से आज गाजियाबाद और नोएडा के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी कंपनियों को आज यथासंभव वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। ऐसा इसलिए कहा गया है, ताकि जलभराव की स्थिति में रास्तों पर जाम न लगे। मौसम विभाग ने एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

एक दिन स्कूल बंद के आदेश जारी
गौतमबुद्धनगर जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) धर्मवीर सिंह ने कहा, भारी बारिश को देखते हुए डीएम सुहास एल वाई के आदेश पर 23 सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे।


गाजियाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा, डीएम से प्राप्त निर्देश के अनुसार शुक्रवार को 1-8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से सभी स्कूलों को यह सूचना पहुंचा दें और सुनिश्चित कर लें कि शुक्रवार को कोई स्कूल न खुले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481