Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर कार में महिला से दुष्कर्म, बीजेपी नेता पर आरोप - The Indian Exposure

भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर कार में महिला से दुष्कर्म, बीजेपी नेता पर आरोप

mp-rape-case

भोपाल में जबलपुर की एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर बीजेपी नेता ने कार में दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने जबलपुर के बीजेपी नेता शशिकांत सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना मई 2022 की है। पीड़ित महिला 28 वर्षीय जबलपुर की रहने वाली है। वह शादीशुदा है। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2022 को वह जबलपुर नगर निगम कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी के लिए गई थी। वहां शशिकांत सोनी नाम का युवक मिला। आरोपी ने महिला से उसके बारे में जानकारी ली। फिर महिला को झासा दिया कि वह उसकी शासकीय नौकरी लगवा देगा। उसकी कई मंत्री और नेताओं से पहचान है। कुछ खर्चा लगेगा। महिला उसके  झांसे में आ गई और 1 लाख 80 हजार रुपए दे दिए।

आरोपी महिला को पांच मई को कार से जबलपुर से भोपाल लेकर आया। यहां वह महिला को कार में बैठकर किसी से मिलने गया और कहा कि उसका काम हो गया है। फिर अपने काम के नाम पर महिला को कार में बैठा कर इधर उधर घूमाता रहा। रात को आरोपी ने टीटी नगर जैन मंदिर के पास महिला से कार में दुष्कर्म किया।

महिला के विरोध करने पर वह उससे माफी मांगने का नाटक करता रहा। फिर उसे जबलपुर ले जाकर छोड़ दिया। फिर नौकरी की बात करने पर टालने लगा। उसके पैसे भी हड़प लिए। महिला ने जबलपुर पुलिस में शिकायत दी तो उसे भोपाल भेज दिया गया। यहां महिला ने टीटी नगर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481