Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Russia Ukraine War: यूक्रेन के इजियुम शहर की कब्रों से निकाले गए 440 शवों में 30 पर मिले बर्बरता के निशान - The Indian Exposure

Russia Ukraine War: यूक्रेन के इजियुम शहर की कब्रों से निकाले गए 440 शवों में 30 पर मिले बर्बरता के निशान

Russia-ukraine-war-deadbodies

यूक्रेन के इजियुम शहर की सामूहिक कब्र में मिले 440 शवों में से 30 पर बर्बरता के निशान हैं। पोस्टमार्टम में पता चला है कि 30 लोगों की उत्पीड़न से मौत हुई और उसके बाद उन्हें दफन कर दिया गया। यूक्रेनी सेना ने इजियुम शहर को इसी महीने रूसी सेना से छीना है।

खार्कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिन्येहुबोव ने बताया है कि रूसी सेना से छीने गए क्षेत्र के तीन अन्य स्थानों पर सामूहिक कब्र होने का संदेह है। वहां पर जल्द खोदाई की जाएगी।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र की ओर से युद्ध अपराधों की जांच के लिए आए दल ने यूक्रेन के 27 इलाकों का दौरा कर वहां पर 150 पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं और उत्पीड़न के सुबूत एकत्रित किए हैं।

जबकि युद्ध क्षेत्र में ओडेसा बंदरगाह के नजदीक एक इमारत पर रूसी सेना ने ईरानी ड्रोन के जरिये बम गिराए। इस हमले में इमारत को नुकसान पहुंचा और एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूक्रेनी सेना ने इस सहित चार ईरानी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481