Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 6.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके किए गए महसूस,  - The Indian Exposure

Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 6.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके किए गए महसूस, 

earthquake

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कैंपबेल बे इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूकंप की गहराई जमीन से 75 किमी नीचे थी और यह रात के करीब 2बजकर 30मिनट पर आया था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप को लेकर एक ट्वीट में बताया कि, 6.1 की तीव्रता वाला भूकंप 24/09/2022 को भारतीय समय अनुसार रात के 2बजकर 30मिनट पर आया। भूकंप का लैटीट्यूड 3.71 और लोंगिट्यूड 95.96 दर्ज किया गया है। भूकंप गहराई जमीन से 75 किमी नीचे थी, यह भूकंप अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के कैंपबेल बे इलाके में आया था। फिलहाल किसी जनहानी की सूचना नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481