Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Haldwani : साइकिल पर सैर को निकले बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला - The Indian Exposure

Haldwani : साइकिल पर सैर को निकले बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला

death

साइकिल से सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आकर बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग की मौत के से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांधीनगर वार्ड नंबर एक निवासी दिलीप मिस्त्री (72) रोजाना की तरह शनिवार तड़के साइकिल पर मटकोटा मार्ग पर सुबह की सैर के लिए निकले थे। नेतानगर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब पांच बजे पीछे से तेज गति से आए बेकाबू ट्रक ने दिलीप की साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आकर दिलीप बुरी तरह से कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बाद में आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दिलीप अपने घर पर सीमेंट से पिलर, गमले आदि बनाने का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481