Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP: बीते 24 घंटे में लखनऊ में 40.2 मिमी. बरसे बादल, बिजनौर में सबसे ज्यादा 157.5 मिमी हुई बारिश - The Indian Exposure

UP: बीते 24 घंटे में लखनऊ में 40.2 मिमी. बरसे बादल, बिजनौर में सबसे ज्यादा 157.5 मिमी हुई बारिश

RAIN-IN-UP

यूपी में रविवार को कई शहरों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो कल यानी सोमवार से लोगों को बारिश से कुछ राहत मिलेगी। बीते 24 घंटे में औसत अनुमान से 302% ज्यादा बारिश प्रदेश भर में दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश बिजनौर में 157.5 मिलीमीटर हुई।

विभाग का कहना है कि सितंबर का महीना यूपी के लिए बहुत ही अच्छा रहा। महीने के पहले सप्ताह में 48% कम बारिश हुई थी। जो कि अब तक 18% रिकवर की गई है। विभाग का दावा है बारिश का असर किसानों की फसलों पर नुकसान वाला ही दिखाई पड़ेगा। हालांकि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश ना होने की वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को सामना करना पड़ सकता है।

24 घंटे में 14.8 मिलीमीटर हुई बारिश

आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि बीते 24 घंटे में 14.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। औसत अनुमान से 302% ज्यादा है अनुमान था कि समानता बीते 24 घंटे में 4.9 मिली मीटर ही बारिश होगी। इस साल मानसून शुरू होने से एक जून से लेकर अब तक 527. 3 मिलीमीटर बारिश पूरे प्रदेश भर में रिकॉर्ड की गई है। जो कि सामान्य वर्षा 735.3 मिली मीटर होनी थी। जिसकी अपेक्षा 72% कम है।

सितंबर महीने में यूपी में 18% बारिश की कमी हुई पूरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर का महीना यूपी के लिए बहुत ही अच्छा रहा। प्रदेश में करीब सितंबर के पहले सप्ताह में 48% कम तक बारिश थी जो कि 18% रिकवर की गई। मौसम विभाग का दावा है कि 18% बारिश की कमी भले प्रदेश में कम हुए, मगर किसानों की फसलों पर इसका नुकसान वाला असर ही दिखाई पड़ेगा।

2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 12 जिलों के 252 गांव में असर

सिंचाई विभाग ने बताया कि 12 जिलों के 252 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 206849 लोग इस बाढ़ की आपदा में प्रभावित है। प्रदेश के 67 गांव ऐसे हैं। जिसका संपर्क मार्ग से कट गया है। राहत आयुक्त के द्वारा 9180 पैकेट अभी तक की वितरित किए जा चुके हैं।

खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां

सिंचाई विभाग ने बताया कि गंगा नदी, शारदा नदी, घाघरा नदी और क्योनो नदी मौजूदा समय में खतरे से जल स्तर के ऊपर बह रही है। मौजूदा समय में 44 जिले में 67 टीमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481