Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Panchayat Chunav: शुरू हुई मतगणना, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं, दोपहर बाद आएंगे परिणाम - The Indian Exposure

Panchayat Chunav: शुरू हुई मतगणना, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं, दोपहर बाद आएंगे परिणाम

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से ब्लॉक वार मतगणना शुरू हो गई है। जिसके रूझान भी आने शुरू हो गए हैं। हालांकि, फाइनल परिणाम दोपहर के बाद आने शुरू होंगे। मतगणना केंद्रों के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है। डीएम विनय शंकर पांडेय का दावा है कि 15 घंटे में मतगणना पूरी कर दी जाएगी। 

उनका कहना है कि मतगणना के लिए पहले 180 टेबल लगाई जाती थी, लेकिन इस बार बड़ा फेरबदल करते हुए मतगणना के लिए 277 टेबल लगाई गई हैं। वहीं, मतगणना में लगे कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। गांव में नई सरकार देखने के लिए लोग काफी लंबे समय से इंतजार में थे।

आज मतगणना के साथ ही उनका ये इंतजार खत्म हो जाएगा। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और आखिर में जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी। एक मतदान टेबल पर मतगणना के लिए अनुमानित दो घंटे का समय लग सकता है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

पंचायतों में पद और उम्मीदवार 


पंचायत प्रतिनिधि       पद        उम्मीदवार 
ग्राम प्रधान                  318       2070 
जिपं सदस्य                 44         462 
क्षेत्र पंचायत सदस्य       221       1535 
ग्राम पंचाय सदस्य        3722     4684

जिपं सीटों की ब्लॉकों में हो रही मतगणना 

जिला पंचायत सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया तो जिला पंचायत कार्यालय में हुई, लेकिन मतगणना ब्लॉक मुख्यालय में हो रही है। हालांकि, चुनाव परिणाम की घोषणा जिला पंचायत कार्यालय से की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481