Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : आबकारी नीति घोटाले में दूसरी गिरफ्तारी, ED ने दिल्ली के शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार - The Indian Exposure

Delhi : आबकारी नीति घोटाले में दूसरी गिरफ्तारी, ED ने दिल्ली के शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार

ED

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) में कथित घोटाले को लेकर बुधवार को एक और कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के शराब कारोबारी समीर महेंद्रू (Sameer Mahendru) को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले मंगलवार को आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार किया था। 17 अगस्त को एफआइआर दर्ज होने के बाद इस घोटाले में यह पहली गिरफ्तारी थी। सीबीआई के मुताबिक, नायर ने नई आबकारी नीति बनाने और शराब की सप्लाई और बिक्री को चंद कंपनियों तक सीमित करने की धांधली में अहम भूमिका निभाई थी।

विजय नायर की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आप ने कहा है कि वह पार्टी के संचार प्रभारी हैं। नायर पहले पंजाब व अभी गुजरात में संचार रणनीतियों को विकसित करने व लागू करने के लिए जिम्मेदार हैं। आबकारी नीति से उनका कोई लेनादेना नहीं है।

पार्टी ने कहा कि नायर को पिछले दिनों पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उन पर मनीष सिसोदिया का नाम लेने का दबाव बनाया गया था। उन्होंने जब इन्कार किया तो उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी गई। एक महीने में उनके घर पर दो बार छापेमारी की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481