Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kanpur : सर्विस सेंटर के बेसमेंट में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर में भरा धुआं, 14 बच्चे फंसे - The Indian Exposure

Kanpur : सर्विस सेंटर के बेसमेंट में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर में भरा धुआं, 14 बच्चे फंसे

fire-in-kanpur

कानपुर में बर्रा आठ के सचान चौराहा स्थित मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चल रहे ग्लोबल कोचिंग सेंटर में धुआं भर गया। जिससे कोचिंग पढ़ रहे 29 छात्रों में अफरा-तफरी फैल गई। 15 छात्र किसी तहर बाहर आ गए। जबकि 14 छात्र धुआं ज्यादा होने के कारण अंदर ही फंस गए।

कोचिंग सेंटर में आग की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आदि मौके पर पहुंचे। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर बिल्डिंग में फंसे 14 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग मालिक व कोचिंग संचालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही बिल्डिंग को सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481