Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Excise Duty: बगैर इथेनॉल के पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाने का फैसला टला - The Indian Exposure

Excise Duty: बगैर इथेनॉल के पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाने का फैसला टला

fuel

उद्योग जगत को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने बिना मिश्रण के बिक्री वाले पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर की दर से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लागू करने के फैसले को टाल दिया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार रात को जारी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि इथेनॉल की मिलावट के बिना बिकने वाले पेट्रोल पर अब अतिरिक्त उत्पाद शुल्क एक महीने बाद नवंबर से लागू होगा।

बायो-डीजल के मिश्रण के बिना बिक्री वाले डीजल पर यह शुल्क छह महीने बाद एक अप्रैल 2023 से लागू होगा। सरकार इथेनॉल एवं बायो-डीजल के मिश्रण वाले ईंधन की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए बिना मिश्रण वाले पेट्रोल एवं डीजल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी में है।

वहीं, बायो-डीजल के मिश्रण के बिना बिक्री वाले डीजल पर यह शुल्क छह महीने बाद एक अप्रैल 2023 से लागू होगा। सरकार इथेनॉल एवं बायो-डीजल के मिश्रण वाले ईंधन की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए बिना मिश्रण वाले पेट्रोल एवं डीजल पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी में है लेकिन इस फैसले को लागू करने के लिए उद्योग समुदाय को अधिक समय देने की कवायद के तौर पर समयसीमा को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481