Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने सीएम बोम्मई से की घायल हाथी के बच्चे को बचाने की अपील, - The Indian Exposure

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने सीएम बोम्मई से की घायल हाथी के बच्चे को बचाने की अपील,

Ruhal Gandhi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर नागरहोल टाइगर रिजर्व में गंभीर रूप से घायल हाथी के बच्चे का इलाज कराने का आग्रह किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि मैंने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान हमें एक हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ घायल स्थिति में दिखा। उसकी पूंछ और सूंड में गहरे घाव हैं। वह अपने जीवन के लिए लड़ रहा है। इसे तत्काल इलाज की आवश्यकता है।

राजनीति से इतर मामले में हस्तक्षेप की अपील

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं राजनीति से हटकर इस मामले में आप से हस्तक्षेप करने की अपील कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि यदि उसे उचित उपचार दिया जाएगा तो वह जीवित रहेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप उसे बचाने के लिए समय पर सहायता प्रदान करेंगे। राहुल ने इस हाथी के बच्चे की फोटो को ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा, एक मां का प्यार। इस खूबसूरत हाथी को अपने घायल छोटे बच्चे के साथ देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अभी कर्नाटक में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481