Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan: सिंध प्रांत में 15 साल की एक हिंदू लड़की का अपहरण ,यह घटना हैदराबाद कस्बे में हुई - The Indian Exposure

Pakistan: सिंध प्रांत में 15 साल की एक हिंदू लड़की का अपहरण ,यह घटना हैदराबाद कस्बे में हुई

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 15 साल की एक हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया। यह घटना हैदराबाद कस्बे में हुई। कुछ दिनों पहले ही तीन हिंदू महिलाओं का अपहरण कर उन्हें जबरन इस्लामी धर्म कबूलने पर मजबूर किया गया था। 

अपहृत लड़की के परिजनों के अनुसार चंद्रा मेहराज का हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से अपहरण किया गया। उस वक्त वह घर लौट रही थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है, लेकिन लड़की का पता नहीं चला है। इस घटना से साबित होता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं का दमन लगातार जारी है। इससे पहले 24 सितंबर को 14 साल की मीना मेघवार का नसरपुर इलाके से अपहरण किया गया था। मीरपुर खास में भी एक अन्य लड़की का इसी तरह अपहरण किया गया था। 

पाकिस्तान की आबाद में 3.5 फीसदी हिंदू व अन्य अल्पसंख्यक हैं। इस इस्लामिक देश में उनके साथ क्रूरता, हिंसा व दमन के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन, पिछले साल एक संसदीय समिति ने देश में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ विधेयक के प्रारूप को खारिज कर दिया। 

इसी शहर में रवि कुर्मी नाम के एक हिंदू ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी राखी का अपहरण कर जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराया गया। इसके उलट पुलिस ने दावा किया कि राखी ने इस्लाम धर्म अपना लिया और अहमद चांडियो से मर्जी से शादी की।

पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की एक श्रृंखला चल रही है। जून माह में करीना कुमारी ने कोर्ट में गवाही देते हुए कहा था कि उसका अपहरण के बाद जबर्दस्ती इस्लाम धर्म कबूल कराने के लिए दबाव डाला गया और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करा दी गई। इसके पूर्व सतरन ओड, कविता भील और अनीता भील नाम की तीन हिंदू लड़कियों के साथ भी इसी तरह की घटनाएं हुईं। 

शादी से इनकार पर कर दी हत्या
21 मार्च को पूजा कुमारी नाम की एक हिंदू लड़की की सक्खर में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसने एक पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी से इनकार कर दिया था, इस कारण यह वारदात की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481