Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 China: चीन में ओमीक्रान के दो नए सब-वेरिएंट मिलने से मचा हड़कंप - The Indian Exposure

 China: चीन में ओमीक्रान के दो नए सब-वेरिएंट मिलने से मचा हड़कंप

चीन में एक नया ओमीक्रान सब वेरिएंट का मामला सामने आया है। ऐसे में जब दुनिया में कोरोना वायरस के मरीजों में कमी आ रही है, चीन में ओमीक्रान का सब वेरिएंट का मिलना एक खतरनाक संकेत है। कोरोना से जुड़े वेरिएंट्स में ओमीक्रान वेरिएंट को बेहद खतरनाक माना जाता है। अब चीन में ओमीक्रान के दो नए सब-वेरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 का पता चला है। यह वेरिएंट अधिक संक्रामक है।

चीन में मिला ओमीक्रान का सब वेरिएंट BA.5.1.7

चीनी वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक डिसीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल सेंटर के उप निदेशक ली शुजियान ने कहा कि अत्यधिक संक्रामक वायरस का पता सबसे पहले उत्तर पश्चिमी चीन में लगा था, हालांकि सब वेरिएंट BA.5.1.7 का पता पहली बार चीन के मुख्य हिस्से में पाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही इसको अत्यधिक संक्रामक घोषित कर रखा है। इस बाबत संगठन ने चेतावनी भी जारी किया है।

दो दिन पूर्व कोरोना के 1,939 नए मामले दर्ज

चीन में दो दिन पूर्व कोरोना के 1,939 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह संख्‍या अगस्त के बाद सबसे अधिक है। चीन के बड़े शहरों में से एक शंघाई में कोरोना के 34 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्‍या तीन महीने में सबसे अधिक हैं। चीन अपने यहां कोरोना वायरस को लेकर सख्त नीति अपनाता रहा है। मार्च-अप्रैल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन ने कई शहरों में सख्त लाकडाउन लगा दिया था। उस वक्‍त इस लाकडाउन का कई लोगों ने विरोध किया था। एक बार फ‍िर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते शंघाई में सिनेमा और मनोरंजन की जगहें बंद करा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481